
अनूपपुर में बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर घायल हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, हादसा राजेंद्र ग्राम मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। ऑटो सवार सभी लोग बड़हर गांव के रहने वाले थे और अनूपपुर मंडी में अनाज बेचने जा रहे थे। घायलों को अनूपपुर से शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए।
अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली और एसपी मोतिउर रहमान ने घायलों का हाल-चाल जाना। बस ड्राइवर संतार अहमद (65) के खिलाफ लापरवाही पूर्वक बस चलाने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
तीन मृतकों में दो महिलाएं
- रामकुमार सिंह गोंड पिता दशरथ सिंह (40)
- सूरज वती सिंह पति मुकेश सिंह (40 वर्ष)
- मोहवती सिंह पति जगन्नाथ उम्र (40 वर्ष)
ये लोग हुए घायल
- माधव सिंह गोंड पिता दया सिंह (45 वर्ष)
- लल्लू यादव पिता कण्ठा यादव (45 वर्ष)
- अंकित चौधरी (25 वर्ष)
- दुर्गावती गोंड पति बालकरण (50 वर्ष)

