
छतरपुर के पन्ना नाका स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। रविवार शाम से शुरू हुए कार्यक्रम में प्रतिमा स्थल की विशेष साज-सज्जा की गई।
सोमवार सुबह राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक ललिता यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम से पहले प्रतिमा स्थल की सफाई की और दीप जलाए।
राज्य मंत्री अहिरवार ने कहा कि
भाजपा डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चल रही है। बूथ स्तर से जिला स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने डॉ. अंबेडकर को संविधान निर्माता और अंत्योदय का प्रणेता बताया।
विधायक ललिता यादव ने कहा कि
बाबा साहब ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार माना। उन्होंने समाज सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज देश उनके बनाए संविधान पर चलकर विकास कर रहा है।
सभी ने डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।