
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जल संकट से निपटने के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जन अभियान परिषद ने जल स्रोतों के संरक्षण के लिए युवा पीढ़ी को इस मुहिम से जोड़ा है। पनागर विकासखंड में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास के छात्र-छात्राओं ने ग्राम फूटाताल में जन जागरूकता रैली निकाली।
रैली के माध्यम से ‘जल ही जीवन, जल है तो कल है’ का संदेश दिया गया। छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर फूटाताल तालाब की सफाई में श्रमदान किया और जल संरक्षण की शपथ ली। विकासखंड समन्वयक ने बताया कि यह अभियान 30 जून तक चलेगा। पनागर के सभी गांवों में नवांकुर संस्थाओं, मेंटर्स, प्रस्फुटन समितियों और छात्र-छात्राओं की सामुदायिक भागीदारी से अभियान जारी है।