
पन्ना जिले में मौसम ने करवट ली है। रविवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले दिनों जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा गया था। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में ही रह रहे थे।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को यह क्रमशः 38 और 24 डिग्री रहा। रविवार की सुबह अधिकतम तापमान घटकर 33 डिग्री पर आ गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बादलों की मौजूदगी के कारण बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।