
पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एनएच 39 पर सड़क हादसा हो गया। नुनाही मोड़ के पास एक बाइक भैंस से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए।
घायलों को देवेंद्रनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 22 साल के पंकज कुशवाहा की मौत हो गई। उनके जीजा रूपेश कुशवाहा का इलाज जारी है। पंकज कुशवाहा देवेंद्रनगर के रहने वाले थे। वे अपने जीजा रूपेश कुशवाहा के साथ नागौद जा रहे थे। रूपेश नागौद के निवासी हैं। दुर्घटना के समय दोनों बाइक पर सवार थे।
मृतक पंकज की दो दिन पहले ही शादी हुई थी। उनकी बहन की भी 29 अप्रैल को शादी हुई थी और 30 अप्रैल को विदाई हुई थी। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।