
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मंगलवार को 10वीं का रिजल्ट घोषित किया। सागर जिले में कुल 76% स्टूडेंट पास हुए हैं। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा।
सरकारी स्कूलों का पासिंग प्रतिशत 76.48% रहा। जबकि प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 73.26% रहा। बता दें कि इस बार जिले से कुल 35,852 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च के बीच हुई थी।
बीना की सुम्बुल प्रदेश की टॉप-5 में
बीना की सुम्बुल पिता अकरम खान ने प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया। उसे 496 अंक मिले। सुम्बुल शासकीय उमावि नंबर 1, बीना की छात्रा है।
सागर शहर का कोई भी छात्र प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जगह नहीं बना सका।
पिछले तीन सालों में सागर का 10वीं रिजल्ट
- 2025: 74.87%
- 2024: 56.86%
- 2023: 67.83%