
मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में दमोह जिले का प्रदर्शन एक बार फिर निराशाजनक रहा है। जिले को प्रदेश में 52वां स्थान मिला है। टॉप-10 में जिले के तीन छात्रों ने स्थान बनाया है। न्यू बुंदेलखंड पब्लिक स्कूल हटा की छात्रा तरन्नुम रंगरेज ने 10वीं में 496 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 5वां स्थान हासिल किया।
एक्सीलेंस स्कूल दमोह के छात्र भानु प्रताप ने गणित संकाय में 484 अंक के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया। 12वीं में नवजात स्कूल की छात्रा गार्गी अग्रवाल ने जीव विज्ञान संकाय में 484 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। शेष छात्रों का प्रदर्शन सामान्य रहा।
पिछले वर्ष भी जिले का परीक्षा परिणाम प्रदेश में सबसे कमजोर था। जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा ने कहा कि परीक्षा परिणाम में कमियों की समीक्षा की जाएगी। त्रुटियों की पहचान कर आगामी वर्षों में सुधार किया जाएगा।