
झांसी-खजुराहो नेशनल हाइवे 39 पर बागेश्वर धाम तिगैला के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार (UP 78 CY 6911) ने बाइक (MP 35 ML 3554) को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों में से एक कल्ला आदिवासी की स्थिति गंभीर है। दोनों घायल पन्ना जिले के रहने वाले हैं। वे बागेश्वर धाम में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे।
घटना शनिवार रात करीब दो बजे की है। घायलों को नेशनल हाइवे 39 की एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
