
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक के बैनर तले ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सागर में सैन्य बलों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन शुक्रवार को किया जा रहा है।
तिरंगा यात्रा शाम 4 बजे म्युनिसिपल स्कूल तीन बत्ती से शुरू होगी जो कटरा मस्जिद, कीर्ति स्तंभ, वन-वे होते हुए पुनः म्युनिसिपल स्कूल पहुंचेगी। तिरंगा यात्रा के लिए एकत्रीकरण स्थल म्युनिसिपल स्कूल प्रांगण रहेगा। जहां यात्रा में शामिल होने वालों के लिए वाहन पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी। तिरंगा यात्रा में सामाजिक, राजनीतिक, व्यावसायिक, सांस्कृतिक और अन्य संगठन शामिल होंगे।
तिरंगा यात्रा में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सांसद लता वानखेड़े, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से चर्चा की। उन्होंने यात्रा मार्ग पर रहने वाले पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा के भव्य स्वागत करने की अपील की।