
पन्ना टाइगर रिजर्व में शुक्रवार सुबह बाघिन पी 141 अपने दो शावकों के साथ नजर आई। पर्यटकों ने इस दृश्य को कैमरों में कैद किया और सोशल मीडिया पर साझा किया।
पन्ना टाइगर रिजर्व वर्तमान में 90 से अधिक बाघों का घर है। यहां रोजाना लगभग 200 पर्यटक देश-विदेश से आते हैं। बाघिन पी 141 और पी 151 पर्यटकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। ये बाघिन अकसर अपने शावकों के साथ पर्यटकों को दर्शन देती हैं।
पीटीआर के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने के लिए पर्यटक जिप्सी में सवार होकर सफारी का आनंद लेते हैं। शुक्रवार को हुए इस दुर्लभ दर्शन ने एक बार फिर पन्ना टाइगर रिजर्व की प्राकृतिक विरासत को उजागर किया है।