
सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र के रजाखेड़ी मार्ग पर स्थित मजार को हटाए जाने को लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश है। सोमवार को समाज के कुछ लोग रजाखेड़ी पहुंचे और मजार हटाए जाने के विरोध में सड़क पर बैठ गए। उन्होंने विरोध जताते हुए मजार हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। मौके पर मौजूद सीएसपी सिटी ललित कश्यप और सीएसपी मकरोनिया नीलम चौधरी ने समाज के लोगों ने बात की। उन्हें समझाइश देकर शांत कराया।
विरोध कर रहे मुस्लिम समाज के अबरार उल हक ने कहा कि मकरोनिया में सड़क किनारे वर्षों पुरानी मजार थी। जिसे रात करीब 2 बजे हटा दिया गया। लोगों ने बताया कि कुछ लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर आए थे। उन्होंने मजार हटा दी। मजार की समय पर कांक्रीट कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि नियमानुसार मजार को हटाया गया होता तो आपत्ति नहीं थी। लेकिन रात में अचानक आकर मजार को हटा दिया गया। ऐसे में उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मजार को पुन: बनाया जाए। साथ ही मजार हटाने वालों के खिलाफ प्रशासन स्वयं कार्रवाई करे। इसके बाद हम प्रशासन से बात करेंगे।