
पन्ना जिले में मानसून से पहले बाढ़ राहत और बचाव कार्यों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एसडीईआरएफ और डिस्ट्रिक्ट होम गार्ड की टीम ने धरम सागर तालाब में मॉकड्रिल की।
एसआई सुरेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में जवानों को बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डिविजनल कमांडेंट के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में एएसआई सुरेंद्र यादव जवानों को तैराकी और बोट हैंडलिंग की ट्रेनिंग दे रहे हैं।
ट्रेनिंग में जवानों को नाव चलाने का अभ्यास कराया गया। गहरे पानी में डुबकी लगाकर खोजबीन करने की विधि सिखाई गई। साथ ही नाव और ड्यूब के साथ राहत बचाव कार्य का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण सात दिन तक चलेगा।
इस प्रशिक्षण में शिवनारायण बागरी, बृजेंद्र सिंह, मदनलाल प्रजापति, शंभू प्रसाद, शब्बीर खान, रामनारायण सिंह, संतोष नामदेव, राम सिंह और रामकरण पांडे सहित अन्य जवान भी शामिल हैं। टीम के सदस्यों ने करीब दो घंटे तक नाव चलाने का अभ्यास किया।
ये सिखाया गया
सैनिकों को नाव चलाना, गहरे पानी में गहरी सांस के साथ डुबकी लगाकर पानी में खोजबीन करना, सैनिकों को तैराकी सिखाना, नाव व ट्यूब के साथ राहत बचाव कार्य कैसे करें, इसकी जानकारी दी गई।