
हली थाना क्षेत्र के ग्राम छिरारी में एक व्यक्ति ने अपने भांजे की सब्बल से हमला कर हत्या कर दी। सब्बल लगने से भांजे के चेहरे पर गंभीर चोट आई थी। उसे गंभीर अवस्था में रहली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बीएमसी में इलाज के दौरान भांजे की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे गोलू उर्फ गौतम प्रजापति (28) निवासी छिरारी घर पर खाना खा रहा था। तभी मामा बबलू प्रजापति शराब के नशे में घर आया। पुरानी बुराई को लेकर गालीगलौज करने लगा। गोलू ने गाली देने से मना किया और डांट कर मामा बबलू को घर से भगा दिया।
खाना खाने के बाद गोलू घर के बाहर आंगन में पलंग पर सो गया। देर रात मामा बबलू लोहे की सब्बल लेकर आया और सोते समय गोलू के सिर पर हमला कर दिया। उसने दो से तीन बार चेहरे पर किए।
मां चिल्लाई तो आरोपी मौके से भागा
चिल्लाने की आवाज सुन मां हल्ली बाई मौके पहुंची। उन्होंने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग आ गए। जिन्हें देखकर बबलू भाग गया। घटना में घायल गोलू को गंभीर अवस्था में रहली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जहां से हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान गोलू की मौत हो गई। सूचना पर रहली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।