
बीना के सिविल अस्पताल में रविवार को एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। एसडीएम विजय डेहरिया के साथ सामाजिक संस्था समन्वय मंडपम के 50 वालंटियर्स ने इस अभियान में भाग लिया।
सफाई कार्य सुबह 9 बजे से शुरू हुआ। वालंटियर्स ने अस्पताल की ओपीडी में सफाई की। विभिन्न कक्षाओं को साफ किया। महिला भर्ती वार्ड, पैथोलॉजी लैब, एनआरसी और स्टाफ रूम की गहराई से सफाई की गई। संस्था ने सफाई के लिए झाड़ू, पोछा, डस्टबिन, ग्लव्स और मास्क सहित सफाई के अन्य साधन उपलब्ध कराए।
अस्पताल में नियमित सफाई नहीं हो रही थी। जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर लगे थे। महिला भर्ती वार्ड की स्थिति चिंताजनक थी। गर्भवती और प्रसव के बाद भर्ती महिलाओं को स्वच्छ वातावरण नहीं मिल पा रहा था। इससे संक्रमण का खतरा बना हुआ था।
संबंध में मंडपम संस्था के प्रतिनिधि सत्यजीत ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में समाज के हर वर्ग के लोग इलाज के लिए आते हैं। यहां की स्वच्छता मरीजों और उनके परिजनों की सेहत से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि वे प्रशासन के साथ मिलकर मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना चाहते हैं।
हींगटी पंचायत और नगरपालिका ने भी इस अभियान में सहयोग किया।