
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ विकासखंड ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में आयोजित संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में अजयगढ़ को कांस्य पदक से सम्मानित किया।
आकांक्षी विकासखंड अजयगढ़ ने कुल 6 संकेतकों में से 3 में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। कृषि क्षेत्र में मृदा परीक्षण का कार्य पूर्ण किया गया। स्वास्थ्य क्षेत्र में उच्च रक्तचाप और मधुमेह की शत-प्रतिशत जांच की गई।
जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी ने मुख्यमंत्री से यह सम्मान प्राप्त किया। विकासखंड की इस उपलब्धि की रिपोर्ट भोपाल भेजी गई थी। रिपोर्ट के अवलोकन के बाद अजयगढ़ को यह सम्मान दिया गया।
