शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर के कल्लानाथ में गुरुवार, 9 अक्टूबर को एक हादसा हो गया। खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से 45 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना शाहनगर पुलिस को दे दी गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि लाश ट्रैक्टर के नीचे फंसी हुई थी। बहुत मुश्किल से उसे निकाला जा सका।
प्रत्यक्षदर्शी राम खिलावन ने बताया कि सारंगपुर निवासी रामावतार गौतम अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत के किनारे बनी खाई में गिर गया। आसपास के किसान तुरंत मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर हटाने का प्रयास किया।
किसानों ने बताया कि रामावतार गौतम ट्रैक्टर के नीचे दब गए थे, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।