मध्य प्रदेश के वन राज्य मंत्री और चंदला विधायक दिलीप अहिरवार गुरुवार, 9 अक्टूबर को पन्ना जिले के पवई पहुंचे। वे कटनी से छतरपुर लौटते समय अल्प प्रवास पर यहां आए थे।पवई में उन्होंने बुंदेलखंड के प्रसिद्ध पतने नदी के किनारे स्थित सिद्ध स्थल मां कलेही माता मंदिर में दर्शन किए।
मंत्री अहिरवार ने माता का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के साथ पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर से प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को जैव विविधता को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।