पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में नौ लोग घायल हो गए। भोंदू की चक्की के पास एक स्कोर्पियो कार का पिछला पहिया निकलने से हादसा हुआ।
यह घटना सोमवार देर शाम ग्राम रमजूपुर के पास हुई। वाहन क्रमांक एमपी-43 सी-1232 का पिछला टायर अचानक निकल गया, जिससे कार तीन बार पलटी खाकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत कार से बाहर निकाला गया।
घायल अन्नू सोनकर ने बताया कि वे सभी उत्तर प्रदेश के बदौसा से अंतिम संस्कार में शामिल होकर पन्ना लौट रहे थे। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल सात लोगों को जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया है।
कार में सोनू (24) पिता प्रेम चंद, सुनीता पति पप्पू, सावित्री (61) पति माताप्रसाद, संगीता (38) पति राजू, राज कुमार प्रजापति पिता गुलजारी, राजू पिता नंदराम, कला (50) पति मुन्नीलाल, विद्या (50) पति कल्ली, अन्नू (32) पिता नरबत, सोनू (24) पिता दीनानाथ व कमल (45) पिता रामआसरे सवार थी।

