ग्वालियर आरपीएफ में पदस्थ पुलिस जवान ने ट्रेन में सफर रहे यात्री की जान बचाई है। घटना 13 अक्टूबर 2025 की है। जब जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री का पैर फिसल गया और ट्रेन और प्लेटफार्म की बीच में जाकर फंसने लगा।
इसी दौरान डयूटी में तैनात आरपीएफ के जवान ने यात्री को देखा और फौरन उसे ट्रेन से दूर गया। अच्छी बात यह है कि इस घटना में यात्री को मामूली चोट आई है। रेलवे ने प्राथमिक उपचार करवाने के बाद उसे ट्रेन में बैठाकर आगे के लिए रवाना कर दिया।
इटारसी के लिए रवाना होने वाली थी हावड़ा मुंबई मेल
13 अक्टूबर 2025 को जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर रात लगभग 8 बजे बजे गाड़ी संख्या 12321 हावड़ा मुंबई मेल स्टेशन से इटारसी के लिए रवाना होने लगी।
इसी बीच एक यात्री दौड़कर प्लेटफार्म पहुंचा और कोच नंबर S/5 में चलती गाड़ी में चढ़ने की कोशिश कि इसी दौरान यात्री का पैर फिसलने पर वह प्लेटफार्म और रेलगाड़ी के बीच आ गया, वहां पर मौजूद आरक्षक देवी शंकर पांडेय द्वारा यात्री को साहस का परिचय देकर अपनी जान को परवाह किए बिना प्लेटफार्म से खींच कर निकाला।
यात्री को प्लेटफार्म पर घसीटे जाने के कारण मामूली चोट आई हैं। पूछताछ में यात्री ने अपना नाम शंकर लाल पिता कन्हैया लाल (45) निवासी ग्राम मरोल थाना सिरमौर जिला रीवा मध्य प्रदेश बताया।
यात्री का कहना था, कि वह सतना से मुंबई जा रहा था। यात्री ने बताया कि जबलपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर पानी की बोतल लेने के लिए उतरा था, गाड़ी चलने पर चढ़ते समय फिसल गया।