रीवा से मारपीट का वीडियो सामने आया है। जहां पुजारी और युवती ने एक-दूसरे को सरेराह पीटा। पूरी घटना पीके स्कूल के सामने दिनदहाड़े हुई। जिसका वीडियो निकलकर सामने आया है। घटना बुधवार की बताई जा रही है।
बताया गया कि पुजारी नहीं चाहते थे कि मंदिर के सामने चाय सिगरेट का ठेला लगे। जबकि महिला का कहना था कि ये मेरी रोजी रोटी है। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी, फिर गाली गलौच और बाद में जबरदस्त मारपीट हो गई।
वीडियो में मारपीट करते दिखे पुजारी और युवती
वीडियो में एक पुजारी जहां युवती की सरेआम पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं युवती भी पुजारी का कॉलर पकड़ रही है तो कभी बड़ा सा पत्थर उठाकर उसे मारने दौड़ रही है। यह पूरी घटना पीके स्कूल के सामने की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुजारी और युवती के बीच मंदिर के सामने दुकान न लगाने की बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
राहगीरों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद दोनों ने ही थाने में शिकायती आवेदन देकर शिकायत की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।