सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने चार स्थानों पर संचालित हो रहे जुआ फड़ों पर दबिश देकर 26 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 35 हजार रुपए से अधिक नकद और ताश पत्ते बरामद किए गए हैं। पुरानी कॉफी फैक्ट्री, पगारा स्थित कक्कू ढाबा के पीछे, संजय ड्राइव रोड और मछरयाई में कार्रवाई कर जुआरियों को पकड़कर पुलिस थाने लेकर पहुंची। जहां जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
9 जुआरियों को पकड़ा
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कक्कू ढाबा के पीछे पगारा रोड सुभाषनगर वार्ड में कुछ लोग ताश पत्तों पर हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी।
कार्रवाई में 9 जुआरियों को पकड़ा गया। इसी तरह पुरानी कॉफी फैक्ट्री में जुआ फंड संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस आते देख जुआरी भागने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। कार्रवाई में 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा संजय ड्राइव रोड और मछरयाई कांच मंदिर के पास से जुआरियों को पकड़ा गया है।
कार्रवाई में ये जुआरी पकड़ाए
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान जुआरी सूरज जाटव, जितेन्द्र जैन, गोलू श्रीवास्तव, आर्न तिवारी, राज पटेल, प्रयांश श्रीवास्तव, सतीष प्रजापति, निशांत दीक्षित, अंकित सेन और अमित जैन, अरविंद विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, शंकर यादव, शिवराम यादव, सोनू यादव, केशरी यादव, श्याम दुबे, कुंदन विश्वकर्मा, राम दुबे समेत अन्य को गिरफ्तार किया गया है। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि 4 स्थानों पर जुआ फड़ों पर कार्रवाई कर 26 जुआरी पकड़े हैं। सभी जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।