जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार मारुति वैन ने मोपेड सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी ड्राइवर वैन छोड़कर फरार हो गया।
भेड़ाघाट थाना पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारुति वैन को जब्त कर लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। बुजुर्ग पेट्रोल पंप में काम करते था और ड्यूटी पूरी करके घर लौट रहे था।
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वैन चालक भेड़ाघाट के एक निजी स्कूल से बच्चों को लेने जबलपुर की ओर जा रहा था। अंजनी धाम मंदिर के पास वैन ने मोपेड में सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बुजुर्ग सड़क किनारे जा गिरा और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय वैन की गति बहुत तेज थी। पुलिस ने वैन क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 4121 को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा और परिजनों को सूचना दी। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।