रक्षा मंत्रालय के सबसे बड़े केंद्रीय सुरक्षा संस्थानों में शामिल आयुध निर्माण खमरिया (OFK) गोला बनाने के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी रुचि ले रही है। निगमीकरण के बाद म्यूनिशन इंडिया लिमिटेड (MIL) की इकाई के रूप में काम कर रहे इस संस्थान ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (CSR) के तहत सरकारी कन्या शाला करौंदी को कम्प्यूटर लैब के लिए सामग्री उपलब्ध कराई है।
स्कूल को सौंपे कम्प्यूटर-फैन
संस्थान ने स्कूल को लैब के लिए कम्प्यूटर और पंखे उपलब्ध कराए हैं। मुख्य महाप्रबंधक शैलेश बघेरवाल ने कहा कि फैक्ट्री आने वाले दिनों में अपने काम के साथ सामाजिक कार्यों में भी इन्वॉल्व होगी। फैक्ट्री ने कम्प्यूटर लैब के लिए 5 कम्प्यूटर, क्लास में लगाने के लिए 20 सिलिंग फेन और सरकारी कन्या उमावि गोकलपुर में स्मार्ट क्लास की स्थापना की है। बघेरवाल का कहना है कि वे टीम के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल जैसे विविध क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित करते हुए अन्य योजनाओं के तहत काम कर रहे हैं।
फैक्ट्री कर चुकी ये भी काम
- फैक्ट्री इससे पहले दोनों स्कूलों में छात्रों के लिए वाटर कूलर, आरओ वाटर प्यूरीफायर लगा चुकी है।
- CSR के अंतर्गत ग्राम बंधी, रिठौरी, घाना और मटामर के स्कूलों में वाटर कूलर लगवाए गए हैं।
- ग्राम घाना, बंधी के स्कूलों में छात्र एवं छात्राओं के उपयोग के लिए टॉयलेट निर्माण कराया गया है।
- ग्राम सोनपुर, रिठौरी, घाना और तिघरा में 3 बार कीटनाशक का छिड़काव, खेलों को बढ़ावा देने के लिए वॉलीबॉल पोल लगवाए, साथ ही 4 सेट वॉलीबॉल के साथ दो नेट दिए।
- निर्माणी ने भारतीय सर्व समाज महासंघ नई दिल्ली के साथ महिला स्वरोजगार के लिए 45 नग सिलाई मशीन एवं बच्चों की शिक्षा के लिए 16 नग फोन टैब वितरित किए।
- ग्राम सोनपुर, रिठौरी, घाना, तिघरा, बंधी और मटामर के स्कूलों में आरओ वाटर प्यूरीफायर के साथ कक्षाओं में सीलिंग फैन की व्यवस्था की गई।
