रीवा के रानी तालाब पार्क में गुरुवार सुबह एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, किशोरी निराला नगर की रहने वाली है। वह गुरुवार सुबह करीब 6 बजे घर से टहलने निकली थी। कुछ देर बाद ही वह रानी तालाब पार्क में अचेत अवस्था में मिली।
पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
पार्क में किशोरी के अचेत पड़े होने की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रेम प्रसंग की आशंका
प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते जहर खाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
