सागर की गौरझामर थाना पुलिस ने शराब से भरी बोलेरो पकड़ी है। बोलेरो से 7 पेटी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शराब जब्त कर पुलिस थाने लाई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि मढ़ी तरफ से बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 13 जेडव्ही 9082 में अवैध शराब भरकर गौरझामर की ओर लाई जा रही है।
तलाशी में 7 पेटी शराब बरामद
सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की गई। टीम मढ़ी रोड पर पहुंची और घेराबंदी की।वाहन को पकड़ा। टीम ने वाहन की तलाशी ली। जिसमें 7 पेटी कुल 350 पाव देशी लाल मसाला शराब बरामद हुई। वाहन चालक ललितराम पिता पूरनलाल राठौर निवासी ग्राम नाहरमऊ को हिरासत में लिया। पूछताछ में शराब परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
आबकारी एक्ट में मामला दर्ज
मामले में शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने लाया गया। थाना प्रभारी नासिर फारुखी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है।