जबलपुर के बेलबाग थाना क्षेत्र में शनिवार रात चार मजदूर के साथ मारपीट और मोबाइल लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है। नकाबपोश बदमाशों ने मजदूरों पर हमला किया।
यह घटना पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में एक निजी मकान के निर्माण स्थल पर हुई, जहां मजदूर काम करता हैं। मंडला निवासी मजदूर प्रहलाद मेश्राम ने बताया कि शुक्रवार को कुछ लड़के उनके पास आए थे और मोबाइल नंबर मांगा था।
इसके बाद शनिवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच चार नकाबपोश बदमाश डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। उस समय हम सभी सो रहे थे। बदमाशों ने पीड़ित से मोबाइल मांगा। जब मोबाइल देने से इनकार किया, तो उन्होंने डंडों से पिटाई कर दी।
मारपीट करने के बाद बदमाश गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए। पीड़ित ने इस घटना की जानकारी ठेकेदार संजय परेत को दी। इसके बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
बेलबाग थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि पीड़ितों द्वारा दिए गए कुछ फुटेज के आधार पर नकाबपोश बदमाशों की तलाश जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।