
Kisan Andolan पंजाब के बाद चंडीगढ़ सिरसा व दिल्ली रूट भी बंद कर दिया गया है। बस स्टैंड से 100 की जगह 30 से 40 बसें ही चलीं। चंडीगढ़ दिल्ली पानीपत जाने वाली सभी बसें बंद हैं। रोजाना 20 से 25 हजार यात्री रोडवेज बसों में अलग-अलग रूटों के लिए यात्रा करते हैं। हरियाणा के व्यापारियों को हर रोज करीब 550 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
HIGHLIGHTS
- चंडीगढ़, दिल्ली, पानीपत जाने वाली बसें बंद।
- चार दिन से बस बंद होने से यात्रियों का आवागमन भी प्रभावित।
- हर रोज व्यापार व उद्योग में लगभग 550 करोड़ रुपये का नुकसान।
सीमाएं सील (Farmers Protest) करने से सीमा पर लगते पंजाब क्षेत्र फतेहाबाद के 18 गांवों के ग्रामीण परेशान। पंजाब के बाद चंडीगढ़, सिरसा व दिल्ली रूट भी बंद (Chandigarh, Sirsa and Delhi routes closed) कर दिया गया है। बस स्टैंड से 100 की जगह 30 से 40 बसें ही चलीं। रतिया क्षेत्र के रूट भी बाधित रहे। इंटरनेट सेवाएं बंद होने से तीन दिनों में ब्राडबेंड कनेक्शन के लिए करीब 12 सौ आवेदन किए गए हैं।
चंडीगढ़, दिल्ली, पानीपत जाने वाली बसें बंद
सिरसा में दिल्ली कूच के चलते रोडवेज की बसों के 100 फेरे प्रभावित हैं। चंडीगढ़, दिल्ली, पानीपत जाने वाली बसें बंद (Buses going to Chandigarh, Delhi, Panipat closed) हैं। कई बीच रास्ते से ही लौट रही हैं। अंबाला में 80 रूट बंद होने से रोडवेज को रोजाना छह लाख का फटका लग रहा है। 106 रूट पर चल रही थी पहले रोडवेज की बसें अब महज 26 रूट ही चालू होने से दिल्ली बेहद दूर हो गया है।
रोडवेज को रोजाना लाखों का नुकसान
इसी तरह बहादुरगढ़ से रोजाना दिल्ली जाने वाली सात बसें अब गुरुग्राम होकर जा रही हैं। करनाल से 35 रोडवेज बसों के रूट प्रभावित हैं। सात से अधिक बसों का रूट आधा कर दिया गया है। 13 बसों के रूट बदले गए हैं। 11 बसें पुलिस को दी गई हैं। रोडवेज को रोजाना लाखों का नुकसान हो रहा है।
चार दिन से बस बंद होने से यात्रियों का आवागमन भी प्रभावित
कैथल डिपो में चार दिनों में पंजाब की तरफ जाने वालीं 20 बसों का रूट रद किया गया है। रोजाना 20 से 25 हजार यात्री रोडवेज बसों में अलग-अलग रूटों पर सफर तय करते हैं, लेकिन चार दिन से बस बंद होने से यात्रियों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
हर रोज व्यापार व उद्योग में लगभग 550 करोड़ रुपये का नुकसान
अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा व पंजाब सहित देश के कई राज्यों के रास्ते बंद होने से चार दिन से हर रोज व्यापार व उद्योग में लगभग 550 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
सरकार को देश व प्रदेश में हो रहे आर्थिक नुकसान की तरफ देखते हुए किसानों की समस्या का समाधान करना चाहिए। गर्ग ने कहा कि रास्ते में हजारों ट्रक रुकने से सब्जी व फल खराब हो गए हैं। यहां तक कि हरियाणा, पंजाब व अन्य नेशनल हाईवे पर सभी होटल, ढाबे, पेट्रोल पंप पर काम चार दिन से काम ठप पड़ा है।


