
सज्जन सिंह वर्मा सोनकच्छ के विधायक रह चुके हैं। डेढ़ साल की कांग्रेस की सरकार में वह मंत्री भी रहे है। इस बार वे चुनाव हार गए। उन्हें इंदौर जिले के भाजप अध्यक्ष रहे राजेश सोनकर ने चुनाव हराया है। वे देवास लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के भाजपा में जाने की कयासों के बीच नाथ समर्थक पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की एक्स प्रोफाइल से कांग्रेस का झण्डा और लोगो गायब हो गया है। उनके प्रोफाइल में शुक्रवार को ही बदलाव हुआ। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भाजपा में जा सकते है। इस बारे में उनसे प्रतिक्रिया चाही गई, लेकिन उनका फोन भी बंद आ रहा है।उनके समर्थकों का कहना है कि वर्मा कांग्रेस नहीं छोड़ सकते है। वे इस वक्त कहां है, यह भी उनके समर्थक बताने की स्थिति में नहीं है।
सोनकच्छ से रह चुके है विधायक
सज्जन सिंह वर्मा सोनकच्छ के विधायक रह चुके हैं। डेढ़ साल की कांग्रेस की सरकार में वह मंत्री भी रहे है। इस बार वे चुनाव हार गए। उन्हें इंदौर जिले के भाजप अध्यक्ष रहे राजेश सोनकर ने चुनाव हराया है। वे देवास लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके है।
पूर्व विधायक शुक्ला और पटेल के नामों के भी चर्चा
इंदौर की एक नंबर विधानसभा सीट के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और देपालपुर के पूर्व विधायक विशाल पटेल के भी भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि दोनों के भाजपा में जाने की अफवाहें विधानसभा चुनाव के पहले भी उड़ चुकी है।
पटेल ने कहा कि मैं और शुक्ला इस वक्त देपालपुर में एक विवाह समारोह में है। दोनो के बारे में अफवाह भाजपा वाले अक्सर उड़ाते है। हमारा भाजपा में जाने का कोई इरादा नहीं है।