
MP News: कटनी पुलिस ने शातिर बदमाश मनीष जायसवाल को उसके साथी अमन राठौर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1 लाख का गांजा, 2 बंदूक कारतूस सहित कार जब्त करते हुए दोनों पर भारतीय न्याय संहिता के तहत एफआईआर दर्ज की है।
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया की कुठला थाना क्षेत्र के अमराडांड के जंगलों की सड़क में पुलिस की गाड़ी पीछे आता देख तेजी से भागने लगे। जो आगे जाकर अनियंत्रित होकर पलट गई। टीआई अभिषेक चौबे और एसआई नीरज दुबे अन्य पुलिस बल के साथ गाड़ी के पास पहुंचे थे। जहां कुख्यात बदमाश मनीष जायसवाल और उसके साथी अमन राठौर घायल अवस्था में गाड़ी के बाहर बेहोशी को हालत में मिले। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया, जिनसे 2 बंदूक कारतूस के साथ जब्त करते हुए इलाज करवाया है।
वहीं गाड़ी की तलाशी दौरान उसमें बंद बोरी में 10 किलो गांजा बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी मनीष जायसवाल पर 26 तो उसके 22 वर्षीय साथी अमन के ऊपर 4 गंभीर प्रकरण दर्ज है, जिसमे हत्या, हत्या की कोशिश, अपरहण, अवैध वसूली सहित अन्य प्रकरण दर्ज है। एसपी ने बताया की मनीष जायसवाल कम उम्र के लड़को अलग-अलग तरीकों से पैसों और पार्टियों के माध्यम से ऑर्गनाइज करते अपराध की दुनिया में धकेलता था।