
एंकर – जिले में इस वर्ष 1 जून से अभी तक 378.1 मि.मी. अर्थात 14.8 इंच औसत वर्षा दर्ज हुई है, जो अभी तक गत वर्ष से 54.2 मि.मी. अर्थात 2.1 इंच अधिक है। इसी अवधि में गत वर्ष 323.9 मि.मी. अर्थात 12.7 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अभी तक जिले में सबसे ज्यादा वर्षा दमोह में 570 मि.मी. दर्ज की गई है।
अभी तक जिले के दमोह वर्षामापी केन्द्र पर 570 मि.मी., हटा 417.6 मि.मी., जबेरा में 193 मि.मी. पथरिया 508 मि.मी., तेन्दूखेड़ा 164.5 मि.मी, बटियागढ़ 335 मि.मी. तथा पटेरा में 459 मि.मी., वर्षा दर्ज की गई है।
दैनिक वर्षा के तहत जिले में 20.2 मि.मी. अर्थात 0.7 इंच वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान वर्षामापी केन्द्र दमोह में 12 मि.मी., हटा में 32.2 मि.मी., जबेरा में 9 मि.मी., पथरिया में 12 मि.मी., तेन्दूखेड़ा में 18.2 मि.मी. बटियागढ़ में 41 मि.मी. तथा पटेरा में 17 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत वार्षिक औसत वर्षा 1246.6 मि.मी. है।