
एंकर – निवाड़ी जिले के उबोरा गांव में गुरुवार शाम एक मकान अचानक गिर गया। यहां घर में मौजूद एक वृद्ध महिला मकान के मलबे में दब गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वृद्धा की हालत गंभीर बनी हुई है। निवाड़ी जिले के ऊबोरा गांव में रहने वाली राधारानी प्रजापति का कच्चा मकान गुरुवार शाम को गिर गया। हादसे में मकान में रहने वाली राधारानी प्रजापति मकान के मलबे में दब गई। मकान गिरने की घटना के बाद हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची तरीचरकला पुलिस ने मलबे में दबी महिला को बाहर निकालकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। बहरहाल वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।