
दमोह न्यूज,, दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरूआत शनिवार से होगी। इस दौरान घर-घर एवं पंडालों में भगवान गणपति की स्थापना होगी। पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बच्चों द्वारा घरों में मनमोहक झांकियां बनाई जा रही हैं। वहीं पंडालों में आसपास विशेष साज सज्जा की जा रही है। शहर में इस बार 30 से अधिक स्थानों पर बड़े पंडाल बनाए जा रहे हैं। जहां पर 10 से लेकर 18 फीट ऊंचाई तक की प्रतिमाएं विराजमान की जाएंगी। आज से 10 दिनों तक पूरा शहर धर्ममय रहेगा। इधर पर्वराज पर्यूषण को लेकर भी जैन मंदिरों में आज से दस दिनों तक विविध धार्मिक आयोजन होंगे।