
दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में आने वाले कलहेरा गांव निवासी एक महिला पर सियार ने हमला कर घायल कर दिया। महिला के दोनों हाथों में चोट आई है। हादसे के बाद महिला घर पहुंची। जिसके बाद परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना बुधवार रात 8 बजे की है। महिला अपने घर से कुछ दूरी पर घूमने गई थी, तभी अचानक जंगली इलाके से एक सियार वहां पहुंचा और उसने महिला पर हमला कर दिया।
घायल महिला के बेटे बेड़ीलाल और प्रेम लाल ने बताया कि मेरी मां गिरजाबाई (60) पति मौजी लाल अहिरवार पंचायत के पास घूमने गई थी। तभी एक सियार ने आकर हमला कर दिया। इस हमले से मेरी मां के शरीर में कई जगह घाव हो गए हैं। खून से लथपथ जब वह घर पहुंची तो हम उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आ गए। फिलहाल उनकी हालत सामान्य है। जिला अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।