
रोज़ एक सेब खाइए और डॉक्टर से दूर रहिए” ये सिर्फ एक कहावत भर नहीं है बल्कि सेब के अद्वितीय गुणों का प्रमाण है। सेब को “सुपरफूड” भी कहा जाता है क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर है और शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में सहायक है। इसे नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करना सेहतमंद जीवनशैली का हिस्सा हो सकता है। सेब न केवल शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। चाहे वजन घटाना हो, दिल की सेहत बनाए रखना हो या पाचन तंत्र को सही रखना हो, सेब हर तरह से लाभकारी है।
एन एप्पल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे..अगर आप हर रोज़ एक सेब खाते हैं तो डॉक्टर से दूर रहेंगे। इस मशहूर कहावत से साफ समझा जा सकता है कि सेब कितना गुणकारी होता है और प्राचीनकाल से इसके महत्व को समझा जाने लगा था। ये एक पुरानी अंग्रेजी कहावत है जो कहती है कि रोजाना एक सेब खाने से आप डॉक्टर के पास जाने से बच सकते हैं, यानी यह आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
सेब एक प्राकृतिक सुपरफूड है। हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब हमारे यहां सेब को अमीरों का फल माना जाता था। ऐसा सेब की कम उपलब्धता और अधिक क़ीमत के कारण कहा जाता था। लेकिन अब सेब आसानी से उपलब्ध होने वाला फल है और इसकी कई किस्में बाज़ार में मौजूद है। देसी सेब से लेकर विदेश के सेब तक..आपकी पसंद, ज़रूरत और बजट के अनुसार अपने लिए सेब चुन सकते हैं।
An Apple a Day Keeps the Doctor Awayउत्पत्तिऔर अर्थ
“An apple a day keeps the doctor away” बेहद पुरानी और मशहूर अंग्रेज़ी कहावत है, जो पहली बार 19वीं शताब्दी में प्रचलित हुई थी। सबसे पहले इस कहावत का उल्लेख 1866 में वेल्स में पाया गया और तब इसे इस रूप में कहा जाता था “Eat an apple on going to bed, and you’ll keep the doctor from earning his bread” जिसका अर्थ हुआ “बिस्तर पर जाते समय एक सेब खाओ, और तुम डॉक्टर को रोटी कमाने से रोकोगे।” बाद में इसे एक सरल और लोकप्रिय रूप में बदलकर आज की प्रसिद्ध कहावत बनाई गई। इस कहावत का तात्पर्य है कि सेब एक पौष्टिक फल है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करके कई बीमारियों से बचा सकता है और इसे लगातार खाने से आप डॉक्टरों से दूर रहेंगे यानी कि स्वस्थ रहेंगे। यह कहावत सेहतमंद जीवनशैली के प्रतीक के रूप में उभरती है।
सेबकेगुणऔरमहत्व
सेब को स्वास्थ्यवर्धक गुणों के लिए जाना जाता है। याद कीजिए कि जब भी आप किसी बीमार मरीज़ या बुजुर्ग से मिलने जाते हैं तो उनके लिए ले जाने वाली वस्तुओं में सेब सबसे ऊपर आता है। ये इसीलिए क्योंकि इसे बेहद स्वास्थ्यवर्धक फल माना जाता है। सेब में कई विटामिन, खनिज और फाइबर होते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी हैं। सेब में मुख्य रूप से पाए जाने वाले गुण इस प्रकार हैं:
- विटामिन C: यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
- फाइबर (पेक्टिन): सेब में घुलनशील फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है।
- एंटीऑक्सीडेंट्स: सेब में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय रोग और कैंसर के जोखिम को कम करते हैं।
- पानीकीमात्रा: सेब में लगभग 86% तक पानी होता है, जो हाइड्रेशन में मदद करता है और शरीर को ताजगी देता है।
- कमकैलोरी: सेब कम कैलोरी वाला फल है, जो वजन घटाने में मदद कर सकता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में सहायक होता है।
सेबकीकिस्में
दुनिया भर में सेब की हजारों किस्में पाई जाती हैं। विभिन्न देशों और जलवायु के अनुसार सेब की कुछ मशहूर और प्रमुख किस्मों के बारे में हम आपको बता रहे हैं:
- फूजी (Fuji): जापान में उत्पन्न होने वाली यह किस्म अपनी मिठास और रस के लिए प्रसिद्ध है।
- गाला (Gala): न्यूज़ीलैंड से आने वाला यह सेब मधुर स्वाद और हल्के रंग का होता है।
- ग्रैनीस्मिथ (Granny Smith): यह हरे रंग का खट्टा सेब ऑस्ट्रेलिया में उत्पन्न हुआ और आज भी इसकी लोकप्रियता बहुत अधिक है।
- रेडडिलीशियस (Red Delicious): अमेरिका में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला सेब, जो अपनी गहरे लाल रंग और क्रंची बनावट के लिए जाना जाता है।
- हनीक्रिस्प (Honeycrisp): यह सेब मीठा और कुरकुरा होता है, जो इसका नाम हनीक्रिस्प से दर्शाता है।
भारत में सेब उगाने वाले प्रमुख राज्य
भारत की बात करें तो सेब मुख्य रूप से उत्तरी और पहाड़ी राज्यों में उगाया जाता है। इन राज्यों में ठंडे और ऊंचाई वाले इलाकों की जलवायु सेब के लिए सबसे अनुकूल होती है। हमारे देश में प्रमुख सेब उत्पादक राज्य हैं:
- हिमाचलप्रदेश: भारत का सबसे बड़ा सेब उत्पादक राज्य है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, चंबा, और सोलन जैसे क्षेत्र सेब उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं। शिमला जिले को “सेब की राजधानी” भी कहा जाता है।
- जम्मूऔरकश्मीर: जम्मू और कश्मीर भी सेब की खेती के लिए प्रसिद्ध है, विशेषकर कश्मीर घाटी के क्षेत्र। बारामूला, श्रीनगर, अनंतनाग, और कुपवाड़ा जैसे जिले प्रमुख सेब उत्पादक क्षेत्र हैं।
- उत्तराखंड: उत्तराखंड के रानीखेत, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, और उत्तरकाशी जिलों में सेब की खेती की जाती है।
- अरुणाचलप्रदेश: पूर्वोत्तर भारत में भी सेब की खेती होती है, और अरुणाचल प्रदेश इसका प्रमुख केंद्र है। यहाँ की जलवायु ठंडी और पहाड़ी है, जो सेब के लिए अनुकूल है।
- सिक्किम: सिक्किम भी भारत में सेब उत्पादन का एक छोटा केंद्र है, जहाँ की पहाड़ी जलवायु सेब की खेती के लिए उपयुक्त होती है।
सेबके लाभ
- दिलकेस्वास्थ्यकेलिएफायदेमंद: सेब में पाए जाने वाले फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय रोग के खतरे को कम करते हैं। अध्ययन बताते हैं कि सेब खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटता है, जो हृदय रोग का मुख्य कारण होता है।
- वजनघटानेमेंसहायक: कम कैलोरी और उच्च फाइबर से युक्त सेब लंबे समय तक पेट भरे रखने में मदद करता है, जिससे आपको वजन कम करने में सहायता मिलती है।
- मधुमेहनियंत्रण: सेब में मौजूद पॉलीफेनोल्स रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे टाइप 2 डायबिटीज़ के जोखिम को कम किया जा सकता है।
- पाचनतंत्रकेलिएफायदेमंद: सेब में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और पेट की समस्याओं से बचाव करते हैं।
- मस्तिष्ककेलिएलाभकारी: एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य यौगिक मस्तिष्क को उम्र से संबंधित समस्याओं जैसे स्मृतिलोप से बचाने में मदद करते हैं।