
मैहर में पटवारी ने घर बैठे फसल की गिरदावरी कर ली। बता दें कि कोदो और अरहर की फसल बोई हुई थी, लेकिन पटवारी और सर्वेयर द्वारा इन भू-भागों पर धान की गिरदावरी कर ली गई।
मध्य प्रदेश में मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव किसानों को प्रोत्साहन राशि दे रहे हैं। वहीं मैहर जिले के पटवारी मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों का मनोबल तोड़ने में लगे हुए हैं।दरअसल, सेवा सहकारी समिति बठिया क्षेत्र में सर्वेयर और पटवारी द्वारा जमीन के भौतिक स्थिति पर जाकर किसानों की बोई हुई फसल का सर्वे कर गिरदावरी का किया जाना था। किन्तु ठीक इसके विपरीत पटवारी द्वारा बोई हुई फसल का सत्यापन कर गिरदावरी की गई है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
मैहर जिले के रामनगर अनुभाग क्षेत्र बम्नाहाड़ी हल्का के खसरा नम्बर 477/3/1 के भू-भाग तथा 492/4/17 में कोदो और अरहर की फसल बोई हुई है। जहां कोदो की फसल पक जाने से सोमवार से कटाई लगी हुई है। किन्तु पटवारी और सर्वेयर द्वारा इन भू-भागों पर धान की गिरदावरी की गई है। जो निश्चय ही लापरवाही और भ्रष्टाचार को बढ़ावा है। इनके द्वारा भाठ बंगार की जमीनों पर भी धान की फसल गिरदावरी की गई है, जोकि शासन द्वारा किसानों को मोटे अनाज फसल पैदावार की लाभान्वित योजनाओं से वंचित कर रहा है।
बम्नाहाड़ी निवासी रामस्वरूप पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि र्वेयर और पटवारी घर बैठे फसल की गिरदावरी कर ली है। मेरे खेत में कोदो और अरहर बोई हुई है, लेकिन गिरदावरी में धान चढ़ी हुई है। अब यह किसान तहसील के चक्कर लगा रहा हैं, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।