
दमोह शहर में चल रहा सफाई अभियान रविवार को 26 सप्ताह पूरे कर चुका है। आज शहर के पुरैना तालाब के घाट पर साफ-सफाई की गई। रविवार को इस अभियान में शहर के दर्जनों युवा, स्वयं सेवी संगठन कलेक्टर के साथ मिलकर शहर के अलग-अलग स्थान पर जाकर सफाई करते हैं।
आज सफाई अभियान में सहभागिता करने पहुंचीं नैना तिवारी ने बताया कि हम हर सप्ताह सफाई कर रहे हैं और लोगों से उम्मीद है कि वह भी इस अभियान से जागरूक होकर अपने आसपास साफ-सफाई रखें। दीपिका सेन ने कहा कि लोग इस अभियान में शामिल हो रहे हैं, हम चाहते हैं कि शहर का प्रत्येक व्यक्ति साफ-सफाई के प्रति जागरूक हो।
कलेक्टर बोले- अभियान को बनाएंगे मास मूवमेंट
इस अभियान को कलेक्टर सुधीर कोचर ने शुरू किया था। उन्होंने कहा कि 26 सप्ताह से यह अभियान लगातार चल रहा है। इसकी शुरुआत के समय उम्मीद नहीं थी किसी इतनी सफलता मिलेगी, लेकिन लगातार लोग इस अभियान से जुड़े जा रहे हैं। लोग स्वच्छता के प्रति जागरुक हैं, बस उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। अब हम इस अभियान को मास मूवमेंट बनाने जा रहे हैं।
हमारे प्रशासन की टीम अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें तकनीक बताएंगे और टीमों का गठन किया जाएगा, जो अलग-अलग क्षेत्र में सफाई को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। इस सफाई अभियान के दौरान दमोह सीएमओ प्रदीप शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, भाजपा नेता मोंटी रैकवार, संतोष रोहित के अलावा अनेक युवा शामिल थे।