
नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल में बुधवार को गैंगवॉर हो गया। वर्चस्व के लिए सारंग और छोटू गैंग भिड़ गई। दोनों ओर से एक-दूसरे पर ब्लेड चलाए गए और मारपीट की गई। एक कैदी घायल हुआ है। जेल प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
जबलपुर जेल में संजू सारंग बादशाह और छोटू चौबे की गैंग के गुर्गें सजा काट रहे हैं। दोनों ही जबलपुर के कुख्यात बदमाश हैं, जो अपनी गैंग के कई गुर्गों के साथ में बंद हैं। बुधवार तड़के दोनों के गुर्गे वर्चस्व को लेकर आमने-सामने हो गए। छोटू चौबे गैंग के सदस्य ऋतिक तांमिया ने सारंग बादशाह पर हमला कर दिया। इस घटना में सारंग बादशाह के चेहरे पर चोट आई है।
जेल के अधिकारी-कर्मचारी को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वे मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल पुहंचाया।
जेलर मदन कमलेश ने बताया-
विचाराधीन बंदी रितिक और संजू सारंग एक-दूसरे के विरोधी हैं। इनका आपस में विवाद हो गया था। रितेश ने संजू सारंग पर हमला कर दिया। दोनों ही जबलपुर के कुख्यात बदमाश हैं। इनके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट और अवैध वसूली के दर्जनों अपराध दर्ज हैं।

संजू सारंग का पुराना फोटो

आरोपी ऋतिक ने हमला कर संजू को घायल किया है