
छतरपुर में शुक्रवार रात एक घर में कुकर फटने से 5 साल की बच्ची झुलस गई। उसके शरीर का 60 प्रतिशत हिस्सा जल गया है। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।
मामला बड़ा मलहरा तहसील के खुरदुती गांव का है। यहां शुक्रवार रात करीब 8 बजे 5 वर्षीय क्रांति पिता मनोज पाल कुकर फटने से गंभीर रूप से जल गई। बच्ची के शरीर का 60 प्रतिशत हिस्सा। घटना उस समय हुई जब क्रांति की मां भूरी चूल्हे पर कुकर में दाल पका रही थी और बच्ची चूल्हे के पास बैठकर आग सेक रही थी। जैसे ही मां ने कुकर को चूल्हे से उतारा, वह अचानक फट गया और गर्म दाल बच्ची के ऊपर बिखर गई।
क्रांति के पिता मनोज हरियाणा में मजदूरी करते हैं और घटना के समय वो घर पर ही थे। बच्ची अपनी मां के साथ गांव में रहती है। घटना के बाद क्रांति को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा मलहरा ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल बच्ची का जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है।