
नई बस्ती इंदिरा गांधी वार्ड स्थित संत रविदास मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास की प्रतिमा के पूजन से हुई।
समारोह में बटियागढ़ (दमोह) के तहसीलदार योगेंद्र चौधरी, लोक निर्माण विभाग सीहोर के अनुविभागीय अधिकारी अंजू अहिरवार और एमपीपीएससी में डीएसपी पद पर चयनित रश्मि अहिरवार के पिता उद्देत अहिरवार का सम्मान किया गया। उन्हें शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिह्न भेंट किए गए।
कार्यक्रम में कराते में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं अनोखी चौधरी, कार्तिक चौधरी, काव्या चौधरी, काव्या अहिरवार, काम्या अहिरवार और प्रियल राज को भी सम्मानित किया गया। इन सभी बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर समाज का नाम रोशन किया है।
विशिष्ट अतिथियों में सुखलाल बाबू, आरपी रोहित, मनोज अहिरवार, कमलेश अहिरवार, प्रशांत रोहन और अन्य व्यक्तियों ने संत रविदास के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। निराला संगीत पार्टी ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन धनेन्द्र अहिरवार ने किया। आभार मुंकदीलाल अहिरवार ने व्यक्त किया।
कांग्रेस ने संत रविदास की जयंती पर अलग कार्यक्रम किया। कांग्रेस नेताओं ने अंबेडकर तिराहा पर संत रविदास की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान महेंद्र नवैया, पुष्पेंद्र तिवारी, लक्ष्मण चढ़ार, जतिन झा, प्रमोद राय, मनोज कैथोरिया, कृष्ण कैथोरिया, अशोक परिहार, विक्रांत गोलंदाज सहित अन्य उपस्थित थे।