
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को अपना लगातार छठा बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए केंद्रीय बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कई सारी घोषणाएं कीं। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट था। इस दौरान वित्त मंत्री एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहीं। आइए नजर डालते हैं निर्मला सीतारमण अब तक के बजट लुक्स पर-
HIGHLIGHTS
- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार छठा बजट पेश किया।
- इस दौरान वह एक बारे फिर खास लुक में नजर आईं।
- वित्त मंत्री हर साल अपने लुक से लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में आज जारी हुए बजट 2024 (Budget 2024) को लेकर हलचल देखने को मिली। हर साल की तरह इस बार केंद्रीय वित्त मंत्री ने एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए केंद्रीय बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कई सारी घोषणाएं कीं। यह उनका लगातार छठा और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट था।
बजट के अलावा एक और चीज जिस पर हर किसी ही नजर टिकी हुई थी, वह था वित्त मंत्री का इस साल का बजट लुक। केंद्रीय वित्त मंत्री हर साल अलग-अलग लुक में बजट पेश करती नजर आई हैं। इस साल भी लोग उनके लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्मला सीतारमण हर साल अलग-अलग तरह की, लेकिन खास साड़ियों में नजर आ चुकी हैं। आइए जानते हैं इस साल कैसा रहा उनका लुक और पिछले वर्षों में किन साड़ियों में बजट पेश कर चुकी हैं हमारी वित्त मंत्री-
साल 2024
इस साल केंद्रीय बजट 2024 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नीले रंग टसर साड़ी चुनी। उनकी इस साड़ी पर क्रीम रंग से कांथा वर्क किया हुआ था, जो उनकी इस साड़ी में बेहद खूबसूरत लुक दे रहा था। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए क्रीम रंग का बॉर्डर वाला ब्लाउज पेयर किया था।
साल 2023
बात करें पिछले साल की, तो केंद्रीय बजट 2023 के दौरान वित्त मंत्री ने मैरून इलकल रेशम साड़ी पहनी थी, जिस पर पारंपरिक कसुती वर्क किया हुआ था। साथ ही काले और सुनहरे रंंग की बॉर्डर उनकी साड़ी की शोभा बढ़ा रही थी। साथ ही उन्होंने इसके साथ ब्लैक और गोल्डन बॉर्डर वाले लाल रंग के ब्लाउज को पेयर किया है।
साल 2022
साल 2020 के केंद्रीय बजट 2022 के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री ने भूरे रंग की रेशम की साड़ी का चुनाव किया था। इसे बोमकाई या सोनपुरी साड़ी के नाम से भी जाना जाता है। अपनी इस सिल्क की साड़ी के साथ उन्होंने गहरा मरून रंग का ब्लाउज कैरी किया था।
साल 2021
केंद्रीय बजट 2021 के लिए निर्मला सीतारमण ने लाल और ऑफ व्हाइट कलर की सिल्क पोचमपल्ली साड़ी पहनी थी। उनकी इस साड़ी पर इकत पैटर्न का वर्क भी किया गया था। यह बंगाल की प्रसिद्ध साड़ी है, जो आमतौर पर सफेद या ऑफ व्हाइट रंग की होती है, जिस पर चौड़ा लाल बॉर्डर होता है।
साल 2020
साल 2020 में पेश हुए यूनियन बजट 2020 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पीले रंग की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहने नजर आई थीं। उनकी इस साड़ी पर गोल्डन रंग की बॉर्डर थी, उनके लुक में चार चांद लगा रही थी।
साल 2019
साल 2019 में निर्मला सीतारमण बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश किया था। इस खास मौके के लिए उन्होंने सुनहरे बॉर्डर वाली गुलाबी मंगलगिरी रेशम की साड़ी चुनी थी।