
जबलपुर जिला मुख्यालय के लोक सेवा केंद्र पर एमपी डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की धीमी गति से आवेदक परेशान हैं। आवेदकों को मूल जाति और आय प्रमाण पत्र बनवाने में काफी समय लग रहा है।
अधिवक्ता दीपक कुमार के अनुसार, यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। इससे आम लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं।
हाल ही में मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित समग्र एप्लिकेशन पोर्टल का अपडेशन किया। इसमें बीपीएल पोर्टल और वेब सर्विस को नए सर्वर इंफ्रा एसडीसी 2.0 पर माइग्रेशन किया गया। यह कार्य 4 से 10 फरवरी तक चला।
इस दौरान समग्र पोर्टल और संबंधित एप्लिकेशन पूरी तरह बंद रहे। अपडेशन के बाद बेहतर सेवाओं की उम्मीद थी। लेकिन अभी भी पोर्टल की गति धीमी है।
लोक सेवा केंद्र प्रभारी तरुण प्रजापति का कहना है कि, पोर्टल अपडेट होने के कारण फिलहाल धीमा चल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही स्थिति सुधर जाएगी।