
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शुक्रवार) दोपहर सागर के गढ़ाकोटा पहुंचे। वे रहस लोकोत्सव और बुंदेलखंड स्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2:40 बजे सागर के बड़तूमा हेलीपैड पहुंचेंगे और शहर के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
इसके बाद शाम 4 बजे वे वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे।
गढ़ाकोटा में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री यादव का स्वागत किया।
