
दमोह जिले में शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे से पथरिया और बटियागढ़ क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे। इस दौरान जिला मुख्यालय में धूप खिली रही।
बटियागढ़ के किसान राजा लोधी ने बताया कि खेतों में गेहूं और चना की फसलें पक कर तैयार हैं। कटाई का समय आ गया है। ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की आशंका है।
एक दिन पहले गुरुवार सुबह 11 बजे से बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ देर बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में ठंडक आ गई। शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक जिला मुख्यालय पर घने बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलती रहीं। इसके बाद धूप निकल आई।
जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर पथरिया और बटियागढ़ क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि जारी है। किसानों का कहना है कि अगर कुछ घंटे और बारिश होती है तो फसलों का नुकसान तय है।
