
शनिवार रात को चांद दिखने के बाद सोमवार को ईद मनाई जा रही है। जबलपुर की रानीताल ईदगाह में मुफ्ती-ए-आजम मध्य प्रदेश डॉ. मुशाहिद रजा कादरी की मौजूदगी में ईद की नमाज अदा की गई।
मुफ्ती-ए-आजम ने कहा कि रविवार को रमजान को ईद उल-फ़ित्र का चांद नजर आ गया है। चांद नजर आने पर पाक माह रमजान शरीफ का समापन हुआ है। मुस्लिम धर्मावलंबी पूरे माह रोजे और इबादत करने के बाद अल्लाह का शुक्र अदा करने के लिए ईद-उल-फितूर की नमाज अदा की।
- ईदगाह कला रानीताल – मुफ्ती-ए-आज़म मुशाहिद रज़ा कादरी ने मुस्लिम धर्मावलंबियों को संबोधित किया। जिसके बाद नायबे मुफ्ती-ए-आजम मध्यप्रदेश हजरत सूफी जियाऊल हक कादरी बुरहानी ने ईद की नमाज अदा कराई।
- गोहलपुर मोमिन ईदगाह- प्रातः 8 बजे ईद उल फित्र की नमाज अदा की गई।
- सदर ईदगाह – ईदगाह सदर बाजार में प्रातः 9:30 बजे मौलाना जियाउर रजा चांद कादरी ने ईद की नमाज अदा कराई।
- गढ़ा ईदगाह – उपनगरीय क्षेत्र गढ़ा ईदगाह मे प्रातः 10 :15 बजे ईद की नमाज हाफिज कारी मौलाना अमीर अशरफ ने अदा कराई।
- शिया जामा मस्जिद- शिया जामा मस्जिद जाकिर अली फूटाताल मे प्रातः 9:30 बजे मौलाना सैय्यद हैदर मेहंदी खुशतर साहब ने ईद की नमाज अदा कराई।
लोगों को दी मुबारकबाद
मुस्लिम समुदाय के हाजी कदीर सोनी, हाजी मकबूल अहमद रजवी, हाजी शेख जमील नियाज़ी, मतीन अंसारी, पप्पू वसीम खान, बाबा रिजवान, अमीन कुरैशी, हाजी मुइन खान, जमा खान, प्यारे साहब, मुबारक अली कादरी, सैय्यद कादिर अली कादरी, अकबर खान सरवर, याकूब अंसारी, हाजी तौसीफ रजा, शमीम अंसारी गुडडू, अशरफ मंसूरी, जवाहर कादरी, अशरफ राइन ने नगरवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है।