
जबलपुर के गढ़ा थाने से सिर्फ 10 फीट दूरी पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञान वाहन ने 55 वर्षीय शख्स को रौंद दिया। घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। स्थानीय लोग उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां कुछ ही देर बात उनकी मौत हो गई। मृतक का नाम कमल चक्रवर्ती है। वह पेशे से मिट्टी के मटके बनाने का काम करते थे।
सोमवार सुबह वह घूमने के लिए त्रिपुरी चौक से मेडिकल कॉलेज तरफ पैदल जा रहे थे। उसी दौरान उन्हें अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस के स्टाफ ने अज्ञात वाहन की तालाश शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
कमल चक्रवर्ती के बेटे नरेन्द्र चक्रवर्ती ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 8 से साढ़े 8 बजे के बीच पिता पैदल टहलने निकले थे, तभी उन्हें वाहन ने टक्कर मार दी। नरेन्द्र का कहना है कि जिस जगह एक्सीडेंट हुआ है, वहां पर गाड़ी के टुकड़े पड़े हुए थे। इससे कार द्वारा टक्कर मारने की आशंका है।