
पन्ना जिले में मधुमक्खियों के हमले की घटना सामने आई है। मनकी कटरिया गांव में किसान प्रेम सिंह यादव अपने परिवार के साथ खेत जा रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में 60 वर्षीय प्रेम सिंह यादव और उनकी 53 वर्षीय पत्नी गुड्डी यादव समेत परिवार के कुल 7 लोग घायल हो गए। मधुमक्खियों ने उन्हें कई जगह काटा। घटना इतनी अचानक हुई कि परिवार के सदस्यों को बचने का मौका भी नहीं मिला। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पन्ना पहुंचाया गया। वहां सभी का इलाज चल रहा है। किसान दंपती को ज्यादा चोटें आई हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
किसान प्रेम सिंह ने बताया कि
उन्होंने पहले कभी इस तरह का मधुमक्खियों का हमला नहीं देखा। ड्यूटी डॉक्टर प्रदीप द्विवेदी के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता दी जा रही है।