
छतरपुर में रविवार सुबह मौसम में बदलाव देखा गया। सुबह 9 बजे तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तक इसके 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री था।
आकाश में काले बादल छाए हुए हैं। धूप नहीं निकल रही है। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। शहर में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। जिले के कुछ कस्बों में भी हल्की फुहारें पड़ने की संभावना है।
तापमान घटकर 36 डिग्री पहुंचने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन मौसम साफ रहेगा। शुक्रवार से फिर बादल छा सकते हैं। सोमवार और मंगलवार को तापमान घटकर 36 डिग्री तक पहुंच सकता है।
पारा 42 से घटकर 33 डिग्री पहुंचा
13 अप्रैल को जिले में 33.9 मिमी बारिश हुई थी। राजनगर में 15.2 मिमी, गौरिहार में 8.2 मिमी, नौगांव में 6.4 मिमी, लवकुशनगर में 4.0 मिमी और छतरपुर में 0.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस बारिश से तापमान 42 से घटकर 33 डिग्री हो गया था। जिले की वार्षिक औसत वर्षा 1074.9 मिमी है। पिछले साल यह घटकर 849 मिमी रह गई थी।