
बीना के सेमरखेड़ी के पास कचनौदा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यज्ञ में जा रहे एक परिवार की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 32 वर्षीय भगवान सिंह और तीन बच्चे घायल हो गए।
सेमरखेड़ी निवासी भगवान सिंह अपनी 6 वर्षीय बेटी प्राची के साथ बाइक पर सवार थे। उनके साथ भतीजी संगीता और 8 वर्षीय भतीजा जीवन भी थे। वे रात करीब दस बजे कचनौदा में होने वाले यज्ञ में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रात दो बजे सभी को सागर रेफर किया गया। भगवान सिंह की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
स्थानीय निवासी सुजान सिंह के अनुसार, भगवान सिंह अपने बड़े भाई बाबूलाल के बच्चों को भी साथ लेकर यज्ञ में जा रहे थे।


