
पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद बुधवार को बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम भारत सरकार, भारतीय आर्मी और प्रधानमंत्री मोदी को लाखों-लाखों बार बधाई देते है। ठीक हुआ, भला हुआ पाकिस्तान के लिए यही सबक है। वो छेड़ेंगे तो हम छोड़ेंगे नहीं।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में भारत शक्ति संपन्न, सैन्य संपन्न और शस्त्र संपन्न है। हम पूर्ण रूप से परिपक्व है। अगर इस प्रकार से युद्ध की स्थिति बनती है तो इसमें कोई संदेह नहीं है भारत की जीत होगी। अगर आप करवाई करोगे तो भारत की तरफ से पुरजोर जवाबी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में संपन्न भारत देश है पिछड़ा और पिछड़ा देश नहीं है।
धीरेंद्र शास्त्री ने जोड़ देते हुआ कहा कि
अगर आप युद्ध की तैयारी करते हो तो यहां से महायुद्ध की तैयारी रहेगी
धीरेंद्र शास्त्री- हम नदिया बहाएंगे
धीरेंद्र शास्त्री से बदले को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब पलहगाम में मारे गए 26 लोगों का ऐसा बदला लिया गया है, तो विचार कर ले कि वे अगर खोदेगा तो हम नदिया बहाएंगे। महाराज ने कहा कि अगर आतंकवाद सिलेंडर करता है तो भारत को पीछे हट जाना चाहिए आतंकवादियों के जितने ठिकाने हैं सभी आतंकवादी को सरेंडर करना चाहिए।