
जबलपुर में तमंचे की नोक पर महिलाओं के साथ जबरन डांस करने का वीडियो सामने आया है। मामला जबलपुर के पावला गांव का है। यहां पर 5 और 6 मई को शादी समारोह था। जिसमें डांसरों को बुलाया गया था। मंच पर 3 महिलाएं डांस कर रही थी।
इसी दौरान गांव में ही विकास सिंह लोधी और नारायण लोधी पहुंच गए। पहले तो उन्होंने भीड़ में बंदूक लहराई और फिर महिला डांसरों के साथ नाचने लगे। इस दौरान दोनों ने डांसरों से अभद्रता भी की।
वायरल वीडियो सामने आने पर शुक्रवार को पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है। थाना प्रभारी बेलखेड़ा जांच में जुटे हुए हैं।
दोनों युवक की पहचान कर ली गई
जबलपुर ने वायरल हो रहे वीडियो को गंभीरता से लिया है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि यह वीडियो आज (16 मई) ही संज्ञान में आया है। थाना प्रभारी बेलखेड़ा को जांच के निर्देश दिए हैं।
सोशल मीडिया में नारायण लोधी की प्रोफाइल से यह वीडियो को अपलोड किया था। जानकारी जुटाई जा रही है। वीडियो में महिलाओं के साथ डांस करने वाले दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है।
युवक के खिलाफ पहले से दर्ज हैं केस
पुलिस के मुताबिक बेलखेड़ा निवासी विकास सिंह लोधी के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। मारपीट के कुछ केस बेलखेड़ा थाने में भी दर्ज हैं, जिसकी डिटेल्स निकाली जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि जो बंदूक लेकर दोनों ही युवक शादी समारोह में पहुंचे थे वे लाइसेंसी है या गैर लाइसेंसी।
